फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर धनवर्षा, उमड़े खरीदार, लॉकडाउन की भरपाई के आसार

विज्ञापन
अमरोहा गेट से मंडी चौक तक दीपावली त्यौहार पर हुई सजावट। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा हुई। शहर के छोटे बड़े सभी बाजारों में खरीदारी की भीड़ उमड़ पड़ी। बर्तन बाजार से लेकर लाइनपार तक और कांठ रोड से लेकर बुधबाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। बर्तन बाजार में देर रात तक ग्राहक खरीदारी करते रहे। खरीदारों की भीड़ से गदगद दुकानदारों को लॉकडाउन की भरपाई के आसार हैं।
विज्ञापन

धनतेरस के दूसरे दिन शुक्रवार को भी शहर के बाजारों में ग्राहकों की चहल पहल रही। रंगबिरंगी रोशनी और फूलों से सजी दुकानों ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया। गुरहट्टी, बाजार गंज, कोतवाली, अमरोहा गेट, बर्तन बाजार, मंडी चौक, बुध बाजार, जीएमडी रोड, ताड़ीखाना, कोर्ट रोड, नवीन नगर, हरथला, लाइनपार में जमकर खरीदारी हुई। मिठाई, बर्तन, सोने चांदी के जेवर, सजावट के सामान, पीतल की मूर्तियाें की खूब खरीदारी हुई। गिफ्ट की दुकानों पर भी ग्राहकों की भरमार रही। दुकानदारों का कहना था कि धनतेरस और दिवाली की खरीदारी से बाजार में उछाल आया है। अच्छा कारोबार हुआ है। इससे लॉकडाउन में हुए नुकसान की भरपाई के आसार हैं।
देर रात तक गुलजार रहा फूलों का बाजार
मुरादाबाद। पिछले कुछ सालों में घरों को फूलों से सजाने का चलन बढ़ा है। शुक्रवार देर रात तक फूलों को बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। सबसे अधिक गेंदे के फूलों की बिक्री हुई। इससे फूल के कारोबार से जुड़े किसानों के चेहरे खिल उठे।

गंजबाजार स्थित ज्वलेर्स की दुकान में आभूषण की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : CITY

बाजार से पीतल के समान की खरीदारी करते लोग।- फोटो : CITY

बर्तना बाजार में मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : CITY

घर में रंगोली बनाने के लिये रंग की खरीदारी करती युवति- फोटो : CITY

कोतवाली क्षेत्र में दीये की खरीदारी करती युवतियां।- फोटो : CITY

अमरोहा गेट पीतल के समान की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : CITY

अमरोहा गेट स्थित बर्तन के बाजार से बर्तन की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : CITY

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें