फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कॉलेज प्रबंध समिति के देवराज अध्यक्ष तो रिजवान बने निर्विरोध प्रबंधक

Thu, 05 Jun 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पब्लिक इंटर कॉलेज उमरी कलां प्रबंध समिति के लिए बुधवार को कराए गए चुनाव में गांव डेहरा निवासी देवराज सिंह अध्यक्ष और उमरी कलां के अंसारियान निवासी रिजवान अहमद निर्विरोध प्रबंधक चुने गए। यहां शांतिपूर्ण माहौल में हुए चुनाव के दौरान कॉलेज की पूरी प्रबंध समिति निर्विरोध निर्वाचित हो गई।
विज्ञापन


इस चुनाव के लिए राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट बिलारी के प्रधानाचार्य रघुपति देव को चुनाव अधिकारी और राजकीय इंटर कॉलेज मुंडापांडे के प्रधानाचार्य बलवीर सिंह को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। मंगलवार को सदस्यों की साधरण सभा, नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी आदि प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद बुधवार को चुनाव कराया गया। जिसके बाद चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक ने गांव डेहरा निवासी देवराज सिंह को कॉलेज प्रबंध समिति का अध्यक्ष, उमरी कलां के अंसारियान निवासी रिजवान अहमद को निर्विरोध प्रबंधक, सईद अहमद को उपाध्यक्ष, नईमुल हसन को उपप्रबंधक, मोहम्मद सलमान को कोषाध्यक्ष, अहमद रशीद, मोहम्मद तारिक, सरफराज अहमद, हसीनुद्दीन, नसीमुद्दीन, इमामुद्दीन उर्फ शब्बू और इंतेजार अहमद को निर्विरोध सदस्य होने की विधिवत घोषणा की। इस अवसर पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी ने पूरी निर्विरोध प्रबंध समिति का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स मौजूद रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रियासत मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद सादिक, अतीक अहमद, अमानत हुसैन, अकील अहमद, नबील अहमद, शरीफ अहमद, गय्यूर मेहंदी, इम्तियाज अली, फैजान अहमद, डॉ. नईम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें