मुरादाबाद। मकर संक्रांति के अवसर पर बृहस्पतिवार को शहर में श्रद्धा व उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर शहर में जगह-जगह खिचड़ी वितरित की गई। साथ ही कई क्लबों व संस्थाओं द्वारा कपड़ों व अन्य वस्तुओं का दान किया। वहीं इस अवसर पर लोगों ने मंदिर व घरों में पूजा करके खिचड़ी व गजक का दान किया।
दिल्ली रोड, लाजपत नगर, बुद्धि विहार, रामगंगा विहार, सिविल लाइन, बुध बाजार, ताड़ीखाना व गुरहट्टी सहित शहर में कई जगह सुबह होते ही शहर में खिचड़ी वितरण का सिलसिला शुरू हो गया था। खत्री सभा रजिस्टर्ड व श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मंडी चौक स्थित सर्राफा बाजार में खिचड़ी वितरित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं सेवादार भी श्रद्धा भाव से सेवा करते हुए नजर आए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण करने से हम सबके जीवन में खुशियां आती हैं और हमारा समाज व परिवार खुशहाल रहता है। इस मौके पर श्याम खन्ना, कमल अरोरा, दिनेश कुमार कपूर आदि मौजूद रहे।
वहीं लाडली श्री राधे सखी सेवा परिवार समिति की ओर से आशियाना स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने खिचड़ी वितरण का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसाद ग्रहण करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं और राहगीरों की भीड़ देखने को मिली। वहीं समिति के सदस्यों सेवा-भाव से प्रसाद वितरित करते हुए दिखे। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष मोहिनी अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो सेवा, दान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। इस मौके पर मोहिनी,रितु ,कांता आदि मौजूद रही।
पुजारी परिषद ने सूर्यदेव को नमन कर बांटी खिचड़ी
मुरादाबाद। राष्ट्रीय पुजारी परिषद द्वारा संचालित हिंदू संस्कार केंद्र का चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं मकर संक्रांति के अवसर पर बृहस्पतिवार को लाजपत नगर स्थित श्री नारायण मंदिर में श्री राम खिचड़ी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी ने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता में मकर संक्रांति को प्रकाश का मार्ग बताया गया है। ऋग्वेद के अनुसार, यह ऊर्जा के पुनरुत्थान का प्रतीक है। कार्यक्रम में हिंदू संस्कार केंद्र के बच्चों ने अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, गायत्री मंत्र पाठ, श्री राम स्तुति आदि प्रस्तुत किया गया।
78 मरीजों की हुई जांच, सात का होगा फ्री ऑपरेशन
मुरादाबाद। श्री शिरडी साईं करुणा संस्थान और मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर नेत्र परीक्षम शिविर का आयोजन किया गया। कांठ रोड स्थित साईं मंदिर में आयोजित शिविर में 78 मरीजों की जांच की गई। सात मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया।
साथ ही 33 मरीजों को चश्मे बनवाने के लिए कहा गया, जो संस्थान की ओर से निशुल्क रहेंगे। इसके बाद आरती कर खिचड़ी का भंडारा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी जेपी सिंह ने शिविर में व्यवस्थाएं जांचीं। दोपहर 2:30 बजे ओपीडी का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. संजय शाह, डॉ. प्रीति गुप्ता व डॉ. गोपाल कृष्ण ने निशुल्क सेवाएं दी। इसके बाद महिला कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने शामिल होकर माहौल भक्तिमय बना दिया। वहीं शाम में धूमधाम से साईं बाबा की पालकी निकाली गई, जिसमें सभी भक्त झूमते हुए नजर आए।
00
पुलिस लाइन मंदिर में की खिचड़ी वितरित
मुरादाबाद। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से मकर संक्रांति पर पुलिस लाइन मंदिर सिविल लाइंस में प्रकृति वंदन एवं खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संयोजक रणवीर व पश्चिमांचल विद्युत निगम के मुख्य अभियंता अशोक चौरसिया ने भगवान को खिचड़ी व रेबड़ी का भोग लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही इस अवसर पर आयोजक मंडल की ओर से विपिन गुप्ता ने अतिथियों को पौधे भेंट किए। इस मौके पर प्रमोद रस्तोगी, अवधेश सिंगल, जगदीप अग्रवाल, ओमकार अग्रवाल, राजकमल अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
00
अन्न व वस्त्र दान कर कमाया पुण्य
मुरादाबाद। मानव सेवा समिति की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर गुरहट्टी चौराहे पर खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया। संस्थ ने सभी वर्गों के लोगों ने खिचड़ी व वस्त्र दान कर पुण्य कमाया। कार्यक्रम में कानपुर निवासी राकेश गुप्ता ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अतुल जौहरी, गौरव गुप्ता, राकेश गुप्ता, रिचा गुप्ता, सार्थक गुप्ता, दक्ष गुप्ता,मीरा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
00
धूमधाम से मनाई मकर संक्रांति
मुरादाबाद। रोटरी मिड टाउन एवं रोटरी क्लब संपर्ण की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर दारा फार्म हाउस महलकपुर रोड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों व बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर गीत व नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक केके रस्तोगी एवं एनी शारदा रस्तोगी रही। कार्यक्रम का आयोजन क्लब अध्यक्ष एम कुमार व सचिव राजीव यादव के नेतृत्व में हुआ।
00
कपड़ों और खिचड़ी का किया वितरण
मुरादाबाद। महाराजा अग्रसेन संगठन की ओर से शिवपुरी कॉलोनी में मकर संक्रांति के अवसर पर गरम कपड़ों व खिचड़ी का वितरण किया गया। साथ ही गुड़, गजक व रेबड़ी भी वितरित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल व महामंत्री अमोल कुमार अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नितिन मित्तल, अजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
00
300 से अधिक लोगों ने की खिचड़ी ग्रहण
गोल्डन लायंस क्लब विराट की ओर से गांधी नगर स्थित शिव शक्ति शनि मंदिर में खिचड़ी वितरित की गई।. इस दौरान करीब 300 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुदेश आर्या, सीमा चंडोक, सीमा रस्तोगी, रेखा, संजुला जैन आदि मौजूद रही।
00
गर्म कपड़े पाकर खिले चेहरे
रोटरी क्लब सेंट्रल की ओर से मकर संक्रांति पर गर्म कपड़ों व खिचड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान राहगीरों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का संचालन सचिव नीतिश गर्ग ने किया। वहीं अध्यक्ष अजय मेहरोत्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. रवीगंगाल, नीरज गुप्ता, पंकज अग्रवाल, अनिल अरोड़ा, राजकुमार गुप्ता, उदित सिंगल आदि का सहयोग रहा।
00
व्यापारियों ने की खिचड़ी वितरित
मकर संक्रांति के अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जोनी के नेतृत्व में बर्तन बाजार में व्यापारियों ने सीओ कोतवाली के साथ मिलकर खिचड़ी वितरित की। इस दौरान करीब 50 किलों खिचडी वितरित की गई। इस मौके पर विपिन गुप्ता, पवन कुमार पाठक, प्रदीप रस्तोगी, प्रशांत रस्तोगी, प्रियम गुप्ता, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
00
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने की खिचड़ी वितरित
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट की ओर से मकर संक्रांति पर दीनदयाल नगर में खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सामाजिक समरसता, सेवा-भाव और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रदीप सक्सेना एडवोकेट, दीपक सक्सेना, दिलीप भटनागर, शालिनी भटनागर अरविंद सक्सेना, सुनील भटनागर आदि मौजूद रहे।
00
श्री राम चौक पर की खिचड़ी वितरित
श्री राम कथा आयोजन सेवा ट्रस्ट के द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर श्री राम चौक पर खिचड़ी का वितरण किया । इसमें भारी संख्या में राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर देवेंद्र कुमार शर्मा, सुनील शर्मा बृजेंद्र राज सिंह, विपिन कुमार दुबे, छत्रपाल शर्मा मोंटी गुर्जर आदि मौजूद रहे।
00
सूफी अंबा प्रसाद स्मारक समिति ने किया भंडारा
सूफी अंबा प्रसाद स्मारक समिति की ओर से मकर संक्रांति पर खिचड़ी के भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सतीश भटनागर, प्रदीप भटनागर, चित्रांश, गिरिराज, राकेश, निर्वेश भटनागर आदि मौजूद रहे।