बिलारी। ग्वारखेड़ा गांव में भक्तों ने श्रीमद भागवत कथा से पूर्व गांव में भक्तिभाव से कलश यात्रा निकाली।श्रीमद भागवत कथा समिति ग्वारखेड़ा के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को अनेक महिलाओं ने विशेष परिधान पहनकर गांव में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में हसमुखी देवी, शशिवाला, सीमा, साक्षी,पायल, बबीता, मीनाक्षी आदि कलश यात्रा में शामिल रहीं। गांव में देर रात कथाव्यास प्रीति शास्त्री और डोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्ण किया। कथा आयोजन समिति में देवकीनंदन, भूपाली, पूर्ण मौर्य, राजपाल, रोहन देव सामाजिक, पूरन सामाजिक मनीष मौर्य, राजेंद्र मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य आदि आदि का सहयोग रहा।