फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी दरों में कमी से बढ़ेगा व्यापार और रोजगार : पाल

Fri, 10 Oct 2025 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीएसटी दरों को कम करने से जहां महंगाई कम होगी वही व्यापार बढ़ने से रोजगार भी बढ़ेगा। सूर्य प्रकाश पाल बृहस्पतिवार को तिकोनिया पर भाजपा के घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग करें। स्वदेशी वस्तुओं को महत्व दें और व्यापारी अपने संस्थानों में अपने देश में बनी वस्तुओं को ही बेचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में नहीं आए उन्होंने देश के किसानों के हित में अमेरिका के कृषि क्षेत्र के लिए देश के बाजार नहीं खोले। प्रधानमंत्री का जीएसटी की दरें कम करना एक एतिहासिक कदम है। भारत की 140 करोड़ आबादी के लिए एक अनमोल तोहफा है। इससे महंगाई कम होगी लोग अधिक से अधिक सामान खरीदेंगे। तो व्यापार बढ़ेगा और रोजगार भी लोगों को मिलेगा। कार्यक्रम में भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति डॉ वीर सिंह सैनी, जीएसटी के विधानसभा संयोजक आशुतोष अग्रवाल, जिला प्रभारी सौरभ अग्रवाल, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता, बीजेपी के मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, हरपाल सिंह सैनी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंघल, पवन शर्मा, पवन पुष्पद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें