फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पितृ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने पितरों के तर्पण को लगाई गंगा में डुबकी, भीड़ की वजह से लगा जाम

Sun, 25 Sep 2022 11:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

तिगरी के रहने वाले पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक, पितरों के तर्पण के लिए पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन वह सब लोग अनिवार्य रूप से पतित पावनी में डुबकी लगाते हैं, जिनके माता-पिता या इनमें एक दुनिया में नहीं है। गंगा में स्नान कर कुशा को जल अर्पित करने और धार्मिक अनुष्ठान करने से पितृ प्रसन्न और तृप्त होते हैं। 
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पितृ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने पितरों के तर्पण को पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। आधी रात से ही श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से गजरौला-तिगरी मार्ग पर जाम लगा रहा। श्रद्धालुओं के वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


तिगरी के रहने वाले पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक, पितरों के तर्पण के लिए पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन वह सब लोग अनिवार्य रूप से पतित पावनी में डुबकी लगाते हैं, जिनके माता-पिता या इनमें एक दुनिया में नहीं है। गंगा में स्नान कर कुशा को जल अर्पित करने और धार्मिक अनुष्ठान करने से पितृ प्रसन्न और तृप्त होते हैं। 

रविवार को पितृ विसर्जनी अमावस्या होने के कारण आस पास ही नहीं बल्कि दूर दराज के श्रद्धालु तिगरी और ब्रजघाट में डुबकी लगाने पहुंचे। हालांकि इस अमावस्या पर तिगरी में श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रहती है। पितरों के तर्पण के लिए आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं का गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। 
विज्ञापन


हर-हर गंगे उदघोष संग पतित पावनी में डुबकी लगाई। इसके बाद पितरों के तर्पण के लिए गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उनके वाहनों के कारण तिगरी-गजरौला मार्ग पर जाम लगा रहा। फाजलपुर रेलवे फाटक से लेकर कुमराला तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं ब्रजघाट गंगा में भी स्नान के कारण हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। जिसके कारण वाहन रेंग रेंगकर गुजरे।
विज्ञापन


पितृ विसर्जन अमावस्या पर श्रद्धालुओं के गंगा में स्नान के कारण दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया है। वाहन जाम में फंस गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें