कांठ। छजलैट के गांव संदलीपुर-मानपुर में श्री सनातन वर्ग विकास समिति के तत्वाधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथावाचक आचार्य सत्यदेवानंद जी महाराज (वृंदावन) ने श्रद्धालुओं को राजा परिक्षित के उद्धार की कथा सुनाई। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
कथावाचक ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का भंडार है, जहां भी कथा हो रही हो, श्रद्धालुओं को इसका श्रवण अवश्य ही करना चाहिए। क्योंकि कथा को सुनने से ज्ञान की प्राप्ति होती है। उन्होंने शुक्रवार को अंतिम दिन कथा स्थल पर होने वाले महायज्ञ में शामिल होकर लोक कल्याण के लिए आहुतियां देने का आह्वान किया। कथा के दौरान दो छोटे बच्चों ने शिव स्तोत्र का सुंदर ढंग से वाचन किया। अंत में आरती के बाद चौधरी सोमवीर सिंह, मोहित चौधरी, पुष्पेंद्र की ओर से प्रसाद वितरित कराया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख छजलैट चौधरी राजपाल सिंह, दीवान चीनी मिल के जीएम राजपाल सिंह, श्री सिद्धबली सेवा संस्थान के संस्थापक अरविंद चौधरी गुरु जी, श्री सनातन वर्ग विकास समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी, डॉ. अखिलेश विश्नोई, दयानंद विश्नोई, मोनू शर्मा, प्रयांक चौधरी, बालमुकंद शर्मा, संजय शर्मा, अजय विश्नोई, विन्दा चौधरी, राहुल चौधरी, पुलकित चौधरी, शिव कुमार गुप्ता, अंशुल गुप्ता, बलवीर सिंह, रणधीर सिंह, रोहित चौधरी, गौरव कुमार, हेमंत चौधरी, कमल शर्मा, लेखराज सिंह, विपिन विश्नोई आदि रहे।