कांठ। श्री सिद्धबली गुरु जी सेवा संस्थान के तत्वावधान में ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार को रेलवे स्टेशन पास स्थित श्री बिश्नोई मंदिर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ।
श्री सिद्धबली गुरु जी सेवा संस्थान के संस्थापक अरविंद चौधरी गुरु जी ने विधिविधान से पूजन कराया। वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, जिला संघ चालक कृष्णगोपाल सिंह, प्रदीप कुमार, डॉ. विनीत नैन, चौधरी चरन सिंह ढाका, चौधरी यशवीर सिंह, कपिल कुमार आदि ने संयुक्त रूप से भारत माता और हनुमान जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू किया। इसके बाद संयुक्त रूप से श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। आरती के बाद भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयकारे लगाए। इस अवसर पर गायक महेश बिश्नोई उर्फ गब्बर, आचार्य भावेश शर्मा, राजन बिश्नोई, ओमवीर सिंह बिश्नोई, विशाल शर्मा, चमन सिंह, रवींद्र सिंह, विष्णु अवतार उर्फ पिंकल प्रजापति, गौरव कुमार, संजीव चौधरी, विपिन चौधरी, मुकेश भटनागर, राजवीर सिंह, आशु चौधरी, सुनील कुमार, हरिओम सिंह, हरि सिंह व चरन सिंह आदि रहे। संवाद