फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राधा रमन समिति के सत्संग में भक्तों ने किया संकीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। श्री राधा रमन सत्संग समिति बिलारी के तत्वावधान में शुक्रवार शाम मोहल्ला महाजनान स्थित शांति निकेतन भगवती वाटिका परिसर में एक शाम श्री हरि के चरणों में विषय पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत राधा रमन सत्संग समिति के संयोजक सचिन गौरव और वृंदावन धाम की प्रचारक पायल गुप्ता ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान श्री राधा रमन मंदिर में दीप प्रज्वलित किया गया। बदायूं से आए श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट के सभी भक्तों का बिलारी के संकीर्तन मंडल द्वारा विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संकीर्तन मंडल के गुरु महाराज पंकज गोयल ने पुरुषोत्तम मास के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व का वर्णन किया। उन्होंने भक्तों से पुरुषोत्तम मास में भजन कीर्तन और दान के महत्व को बताया।
श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट बदायूं के अरुण गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, शरद रस्तौगी, सुनीता गुप्ता, गीता गोयल, नीलम गुप्ता, दीपा रस्तौगी, ममता रस्तौगी आदि ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। संकीर्तन और भजन संध्या के विश्राम पर समाजसेवी लव कुमार गुप्ता सराफ ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर श्री राधा रमन सत्संग समिति बिलारी के मनु गुप्ता, माधव गुप्ता, सचिन गुप्ता, अंकुर गुप्ता, अतुल गुप्ता, श्याम गुप्ता, शीलु गुप्ता, दीप गुप्ता, नरेश गुप्ता, सहज गुप्ता व विष्णु गुप्ता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो परिचय-08,09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें