फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने सुख-शांति के लिए दीं आहुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। छजलैट के गांव कुचावली में शांतिकुंज गायत्री परिवार की शाखा छजलैट द्वारा पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और सुख-शांति की प्रार्थना कर यज्ञ में आहुतियां दीं।
विज्ञापन

यज्ञ का संचालन जबर सिंह भगत जी और जयप्रकाश शर्मा ने किया। जबर सिंह ने रक्षाबंधन के बारे में बताया कि यह पर्व केवल बहनों का नहीं अपितु हमें सत्संकल्पों को पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित करने का महापर्व है। यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह, निवर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक शशिबाला देवी, अशोक कुमार सिंह, रंजीत सिंह, प्रेमशंकर गोला, राजेंद्र सिंह, आकाश कुमार, कमल सिंह, धर्मेंद्र, प्रवेंद्र सिंह, शुभम कुमार, अजय कुमार सिंह, सुरजीत सिंह, मदन सिंह, धर्म सोम गांधी, संजीव कुमार, बबलू सिंह, कमल सिंह, महीपाल सिंह, जयप्रकाश सिंह, अनिता देवी, मानी चौधरी, राशि चौधरी, अलका देवी, गीता देवी, ओदेश देवी, कशिश चौधरी, सरिता देवी, शीतल देवी, सुमन देवी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें