कांठ (मुरादाबाद)। रामलीला मैदान बम बटक एकता मंच के तत्वावधान में शनिवार की रात रामलीला मैदान में मां भगवती के जगराते का आयोजन किया गया। जगराते में श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। बीच-बीच में कलाकारों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। देवी मां के जयकारों से पंडाल गूंज उठा।
पूजन के बाद अति विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष राजपाल सिंह प्रजापति व पूजनकर्ता रिक्की शर्मा ने शक्तिपीठ मां ज्वाला देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश से लाई गई अखंड ज्योति को जगराते में विराजमान कराया। अंकित शर्मा की ओर से मां भगवती को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया।
मंच अध्यक्ष डॉ. देवराज सिंह ने अतिथियों सहित सहयोगियों को सम्मानित किया। बाद में दिल्ली से आए गायक कलाकार विवेक शर्मा इंडियन आइडल, रविंद्र नायक सारे-गामा-पा, ओमकार देवा मुरादाबाद आदि ने भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकरों ने भगवान गणेश, हनुमान, श्रीराम दरबार, मेघनाथ-लक्ष्मण युद्ध, लक्ष्मण मूर्छा लीला, शिव-पार्वती नृत्य, मां सती, पूतना वध लीला, मां काली तंडव, धानू भगत लीला आदि की झांकियां प्रस्तुत की।
अंत में आरती और कन्या भोग के बाद प्रसाद वितरित हुआ।
व्यवस्था में गौरव कुमार, अरविंद कुमार, विनोद प्रजापति, डॉ. त्रिवेद भुइयार, पंकज कुमार, नीरज कुमार, गणेश कुमार, जितेंद्र चौहान, हिमांशु गोला, हेमंत कुमार, नितिन कुमार, मुकुल भुइयार, मनोज कुमार, अनुभव, अंकित शर्मा, निशांत कुमार, नीरज भुइयार, मुकुल कुमार, अमित कुमार, सुशांत कुमार, राजकुमार सिंह नन्हें, रनवीर सिंह, विरेंद्र विश्नोई, सचिन कुमार आदि रहे।