फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छजलैट क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास को लेकर हुई चर्चा

Wed, 17 Dec 2025 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। छजलैट ब्लाॅक कार्यालय सभागार में मंगलवार को ब्लाॅक प्रमुख चौधरी राजपाल सिंह की अध्यक्षता और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/खंड विकास अधिकारी आईएएस आदित्य श्रीवास्तव की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत छजलैट की हुई बैठक में क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सबसे पहले पिछला आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


बैठक में कई ग्राम प्रधानों ने छोटी ग्राम पंचायतों को पूर्ण रूप से विकसित किए जाने में आने वाली दिक्कतों को लेकर चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त आयोग, 12 वें वित्त आयोग, पंचायती राज विभाग के द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, कृषि विभाग द्वारा किसानों को दी जा रही पीएम सम्मान निधि, कृषि बीजों, कृषि दवाइयों, कृषि यंत्रों, नलकूप, सोलर सिस्टम पर दिए जा रहे अनुदान के बारे में बताया गया। सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन, कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह तथा पशु चिकित्सा, दुग्ध विकास और बाल विकास परियोजना की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बैठक में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख चरन सिंह, सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चौधरी विजय पाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य रईसुद्दीन, रिजवान अहमद, बलराम सिंह, खुर्शीद अहमद, शमीम अहमद, विजय सिंह, खलील अहमद, बजरुद्दीन, समरपाल सिंह, साबिर हुसैन, सतपाल सिंह, अजित सिंह, विवेक, बब्बन चौधरी आदि बीडीसी सदस्यों, प्रधानों के साथ ही ब्लाॅक के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें