फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विकसित भारत मतलब हर गांव, हर शहर में समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विकसित भारत सिर्फ एक योजना नहीं है। इसका मतलब हर गांव, हर घर में खुशहाली एवं समृद्धि है। भाजपा रामगंगा विहार मंडल में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा के दौरान मेयर विनोद अग्रवाल ने यह बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देश के सामने रखा है। आजादी के 100 साल पूरे होने पर दुनिया की अग्रणी पंक्ति देश आत्मनिर्भर रहे। कृषि, उद्योग, विज्ञान, तकनीकी, युवा शक्ति को नवाचार शिक्षा और कौशल विकास में किसी से पीछे न रहें। हमें विदेशी निर्भरता छोड़कर देश की क्षमताओं पर भरोसा करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष रोहन सैनी एवं संचालन मंडल महामंत्री योगेश गुप्ता ने किया। विकसित भारत संकल्प सभा में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी केके मिश्रा, पार्षद सुरेंद्र विश्नोई, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, हर्षवर्धन शर्मा, शशी किरण, सुनीता शर्मा, मंडल महामंत्री योगेश गुप्ता आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें