ठाकुरद्वारा। ग्राम पंचायत बंकावाला और बालापुर में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया। बीडीओ और एडीओ पंचायत ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। ग्राम पंचायत बालापुर में किसान हरनाम सिंह, भारती देवी, पूनम देवी आदि ने किसान सम्मान निधि की धनराशि न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। दयावती, चंद्रपाल सिंह ने पेंशन न मिलने की शिकायत की। शेर सिंह ने आवास और शौचालय निर्माण की मांग की। बंकावाला में इमामी ने आय प्रमाण पत्र के आवेदन पर लेखपाल पर रिपोर्ट न लगाने का आरोप लगाया। गांव के लाखन सिंह ने पेंशन और राशन कार्ड बनाने की मांग की। गांव के सुरेंद्र सिंह ने मुख्य मार्ग से खेत तक चकमार्ग के निर्माण की मांग की। रघुवीर सिंह ने गांव के रास्ते में पड़ी कूड़ी को हटाने की मांग की। संवाद