फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रूट डायवर्जन के बावजूद शहर में घुसे भारी वाहन, दिल्ली रोड पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रूट डायवर्जन के बावजूद सोमवार शाम शहर में भारी वाहन घुस आए। जिससे दिल्ली रोड पर रियालंस पेट्रोप पंप के सामने जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बुद्धि विहार मोड़ पर कोई पुलिस कर्मी तैनात न होने के कारण लोग एक घंटे तक जाम से जूझते रहे। पुलिस अधिकारियों के मोबाइल पर जाम के फोटो पहुंचे तो मझोला थाने और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और आड़े तिरछे खड़े वाहनों को हटवाने के बाद यातायात चालू करवाया।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यातायात पुलिस ने दो मार्च की सुबह आठ बजे से लेकर आठ मार्च की शाम छह बजे रूट डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान ट्रक, डीसीएम, कैंटर, माल वाहक वाहन को बदले मार्ग से चलाने का दावा किया गया था, लेकिन सोमवार शाम को शहर में ट्रक समेत कई भारी वाहन घुस आए। दिल्ली रोड पर रियालंस पेट्रोप पंप के सामने बुद्धि विहार मोड़ पर इन वाहनों की वजह से जाम लग गया। कांठ रोड से सोनकपुर ओवब्रिज से आने वाले वाहन भी दिल्ली रोड से इसी मोड़ तक आ आए। जबकि दिल्ली रोड से कांठ रोड के लिए इसी मोड़ से वाहन गुजरते हैं। इतना व्यस्त चौराहा होने के बावजूद कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं था। शाम साढ़े छह बजे मोड़ पर ट्रक आकर रुका। इसी बीच दूसरी साइड से भी वाहन आ गए, जिस कारण मोड़ पर वाहनों की संख्या बढ़ती चली गई। जिस कारण जाम लगना शुरू हो गया। कांठ रोड से आने वाले वाहन भी मोड़ पर आ गए। जिस कारण दोनों साइड और बुद्धि विहार जाने वानी सड़क पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोग जाम में फंसे तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को व्हाट्सएप पर जाम के फोटो भेजे। इसके बाद यातायात पुलिस और मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आड़े तिरछे खड़े वाहनों को हटवाने के बाद यातायात चालू कराया गया। टीआई अनुराधा सिंघल का कहना है कि मोड़ पर गलत दिशा से वाहन आने के कारण जाम लग गया था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवा दिया है।


बैंक्वेट हॉल के बाहर दूर तक खड़े थे वाहन
दिल्ली रोड पर सर्किट हाउस के पास दोनों साइडों में बैक्वेट हॉल हैं। सोमवार शाम को भी बैंक्वेट हॉलों के बाहर दूर तक वाहन खड़े थे। इसके अलावा सड़क किनारे ही बैंड वालों का वाहन खड़ा था। सड़क पर ही बग्गी खड़ी थी, इससे भी जाम की समस्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें