मुरादाबाद। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार मुरादाबाद आएंगे। सुबह 11:20 बजे उनका विमान मूंढापांडे एयरपोर्ट के रनवे पर उतरेगा। इसके बाद वह सड़क मार्ग से बिजनौर रवाना होंगे। वहां भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता के तेरहवीं संस्कार में शामिल होंगे। शाम चार मुरादाबाद लौटेंगे और सर्किट हाउस पहुंचेंगे। पार्टी के प्रतिनिधियों से मिलने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मूंढापांडे हवाई अड्डे पर जाएंगे। वहां से विमान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगे। डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली हैं।