फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डिप्टी सीएम ने मांगें उपकेंद्र के नाम, सीएमओ ने बता दिया पीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोल रहा हूं...आपके कलस्टर में उपकेंद्र कहां है। स्योंडारा में उपकेंद्र नहीं है तो मरीज कहां ले जाते हो। पूरे कलस्टर में कहीं नहीं है। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए स्योंडारा के पंचायत सचिव से डिप्टी सीएम ने फोन पर बात की तो सीएमओ ने जिसे उपकेंद्र बताया था वह पीएचसी निकली। जबकि डिप्टी सीएम ने किसी भी उपकेंद्र का नाम मांगा था।
विज्ञापन


मंडल के दो दिवसीय दाैरे पर आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को मुरादाबाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। करीब एक घंटे चली समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ने विभागीय समस्याओं पर सवाल उठाए। साथ ही समाधान भी बताए।

ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के लिए डिप्टी सीएम ने सीएमओ से कहा कि आप किसी उपकेेंद्र का नाम बताइए। वहां के पंचायत सचिव से फोन पर उपकेंद्र की स्थिति की जानकारी लूंगा। सीएमओ ने आसपास के उपकेंद्रों के नाम बताना चाहा तो उन्होंने ग्रामीण इलाकों के नाम मांगे। इसके बाद सीएमओ ने बिलारी ब्लाॅक के स्योंडारा पीएचसी का नाम बता दिया। जिसपर डिप्टी सीएम ने डीपीआरओ से नंबर लेकर बैठक से ही वहां के सचिव संजीव कुमार चाैधरी को फोन लगा दिया। सचिव ने बताया कि हमारे यहां उपकेंद्र नहीं है पीएचसी है। पास में बिलारी पड़ता है वहां मरीज ले जाते हैं।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएचसी-पीएचसी का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित भ्रमण किया जाए। हीट वेव को लेकर जिले में बेड आरक्षित किए जाएं। जिन गांवों में पाइपलाइन डाल दी गई है वहां अनिवार्य रूप से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। विद्यालयों में खेल गतिविधियों को गंभीरता पूर्वक लागू किया जाए। इस दाैरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी गोपाल अंजान, महापौर विनोद अग्रवाल समेत जिले के अधिकारी माैजूद रहे।

00

बैठक में अनुपस्थित रहे चीफ इंजीनियर बिजली, नोटिस जारी करने के निर्देश

मुरादाबाद। सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में चीफ इंजीनियर बिजली अनुपस्थित रहे। उनकी जगह ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता पहुंचे। जिसपर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई। कहा बैठक में होना चाहिए। बाद में डिप्टी सीएम ने डीएम को निर्देशित किया कि चीफ इंजीनियर को नोटिस जारी करें।

00

अनावश्यक कटौती न हो, डीएम करें समीक्षा

मुरादाबाद। अधीक्षण अभियंताओं से डिप्टी सीएम ने कहा कि गर्मी के दौरान आम जन को विद्युत बाधित होने की वजह से समस्या का सामना न करना पड़े यह सुनिश्चित करना विद्युत विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी है। अनावश्यक विद्युत कटौती न होने पाए, इसके लिए डीएम समय-समय पर समीक्षा करते रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें