फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास रूपी लक्ष्मी कमल पर आती हैं, साइकिल-हाथी पर नहीं: केशव प्रसाद मौर्य

Tue, 02 Apr 2019 01:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने चंदौसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के साथ-साथ सपा-बसपा गठबंधन को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रवाद की धारा बह रही है। जनता फैसला करेगी कि वह नरेंद्र मोदी का साथ देकर देश को सशक्त बनाना चाहती है या पाकिस्तान और जैश-ए-मोहम्मद के समर्थकों का साथ देती है। बहुत हो गया टिकट बेचकर गुंडे-माफिया को बढ़ावा देना। अब मतदाता बिकेगा नहीं। देश के विकास के लिए उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

विज्ञापन


चंदौसी के संभल मोड़ मौलागढ़ में अपने निर्धारित समय से करीब पौने दो घंटे विलंब से पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हैलीकॉप्टर से उतरते ही जनसभा में भीड़ की ओर गए, हाथ उठाकर अभिवादन करने के बाद हाथ मिलाने वालों की भीड़ से गुजरकर मंच पर पहुंचे तो मंचासीन नेताओ ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त सशक्त देश बनाना है। विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। उनका लक्ष्य सिर्फ मोदी को हटाना है। सपा-बसपा गठबंधन विकास के लिए नहीं बना, सिर्फ मोदी को रोकने के लिए बना है। अब इन्होंने टिकट बेचकर और जातिवाद का जहर घोलकर बहुत राजनीति कर ली। अब यादव भी हमारे साथ हैं और जाटव भी हमारे साथ। 

उन्होंने आगे कहा कि 55 साल के कांग्रेस के शासन पर मोदी के पांच साल भारी पड़ रहे हैं। देश की जनता का ही भय है कि राहुल गांधी अमेठी छोड़कर केरल भाग गए हैं। देश की जनता तय करेगी कि पुलवामा हमले के बदले में स्ट्राइक करने वाली 56 इंची सीना वाली सरकार चाहिए या देश के जवानों के शौर्य का अपमान करने वाली सरकार। प्रधानमंत्री ने कुंभ में सफाई कर्मचारियों के चरण धोकर सम्मान दिया है। सपा ने कांवड़ियों पर डंडे चलवाए तो भाजपा सरकार ने फूल बरसाए। केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का बखान करते हुए कांग्रेस व सपा बसपा के शासन से तुलना की। विकास लक्ष्मी जी के साथ आता है, लक्ष्मी हाथी व साइकिल पर नहीं कमल पर आती है। सारे बेईमान एकजुट हो रहे हैं। अब इन्हें जनता रोकेगी। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, बिना दूल्हे की बारात लेकर चल रहे हैं। उन्होंने परमेश्वर लाल सैनी को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें