वाहनों में हाई नंबर सिक्योरिटी प्लेट अनिवार्य है। परिवहन विभाग के अनुसार जिले में पंजीकरण अधिकतर वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग चुके हैं। जो वाहन बचे हुए उनके चालान किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने अनुसार दोपहिया और चारपहिया वाहन के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की कीमत अलग-अलग निर्धारित है। इसकी औसत कीमत 500 से 750 रुपये तक है। वहीं बुलेट बाइक की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट 1200 रुपये की है।
एआरटीओ(प्रवर्तन) आनंद निर्मल ने बताया कि अप्रैल से 25 दिसंबर तक 381 वाहनों का हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगे होने के कारण चालान किया गया। जिनमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगे होने के साथ-साथ कई कमियां थीं। उन्होंने बताया कि बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट दौड़ते वाहनों का पांच हजार रुपये का चालान किया जाता है। वहीं एक साल में कुल 1650 से अधिक गाड़ियों का चालन किया गया है।
पोर्टल पर है बुकिंग की सुविधा
नए वाहनों में डीलर हाई सिक्योरिटी नंबर लगाकर दे रहे हैं। वहीं 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों के लिए दो पोर्टल पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बुक कराने की सुविधा है। www.bookmyhsrp.com और www.makemyhsrp.com पर लोग हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बुक करा सकते हैं। इन पोर्टल पर अलग-अलग कंपनियों के वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर बुक कराने की सुविधा है। लोग डीलर के पास वाहन ले जाने के अलावा घर बैठे भी नंबर प्लेट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अलग सुविधा शुल्क चुकाना पड़ेगा। इसमें दो, चार पहिया वाहन, दोनों के लिए अलग-अलग सुविधा शुल्क निर्धारित है। शुल्क ऑनलाइन जमा होगा।