मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को ईंटें दिलाने के नाम पर 66 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोहल्ला माली वाली बगिया निवासी वरीसा पत्नी आरिफ ने कैलसा रोड बहादुरपुर की पुलिया निवासी वाहिद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें वरीसा ने बताया कि आरोपी वाहिद भमालपुर ईट भट्ठे पर ठेकेदारी करता था। उसने 22 नवंबर 2021 को बीस हजार ईंट देने के लिए वरीसा से 80 हजार रुपये ले लिए। पैसे लेकर उसने तीन माह के अंदर 20 हजार ईंटें देने की बात कही लेकिन उसने अब तक ईंटों की सप्लाई नहीं की है। जब वरीसा ने कई बार टोका तो आरोपी ने 14 हजार रुपये लौटा दिए। बाकी रकम बाद में देने की बात कही। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।