फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 72 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर डीआईजी दफ्तर पर प्रदर्शन, सफाई कार्य ठप करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

होली से एक दिन पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के झांझनपुर में होलिका स्थल के पास जेसीबी के साथ सफाई करने पहुंची नगर निगम की टीम पर हमला करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भावाधस ने इस मामले में दर्ज रिपोर्ट में नामजद आरोपियों की 72 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की है। ऐसा न होने पर शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर डीआईजी दफ्तर पर प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
होली से एक दिन पहले होलिका दहन स्थल के आसपास सफाई करने जेसीबी के साथ पहुंची नगर निगम टीम पर कुछ लोगों ने विरोध करने के साथ हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में सफाई कर्मचारी नेता लल्लाबाबू द्रविड़ की तहरीर पर पुलिस ने एक परिवार की तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट व दलित एक्ट आदि धाराओं में तीन दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है। लेकिन आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की आवश्यक बैठक प्रांतीय महासचिव राबर्ट चौधरी के दौलतबाग स्थित आवास पर हुई। जिसमें सभी ने निगम टीम पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया। बैठक में 72 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर डीआईजी बंगले पर प्रदर्शन के साथ शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बैठक में बलवीर भारती, आदेश कुमार एडवोकेट, बबलू वाल्मीकि, राकेश वाल्मीकि, महेश वाल्मीकि, दीपू पारछा, सोनू वाल्मीकि, विकास तरुण, रवि, विशाल द्रविड़, विशाल सरन, धीरज, मुकेश, चंद्रपाल, छोटेलाल, अशोक यादव, हुकुम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें