फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समारोह में लिए फेरे, घर पहुंचने पर मांगने लगे दहेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हजरत नगर गढ़ी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पंचायत भवन में आयोजित समारोह में विवाह की रस्में पूरी की गईं थीं। आरोप है कि घर पहुंचने पर पति और उनके परिजन दहेज मांगने लगे। विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन

पीड़ित युवती हजरत नगर थानाक्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी है। उसने एसएसपी कार्यालय में बुधवार को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें युवती ने बताया कि 14 नवंबर 2019 को उसका विवाह रामपुर जनपद के शाहबाद थानाक्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। युवती ने बताया कि मुरादाबाद के पंचायत भवन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित समारोह में शादी की रस्में पूरी हुई थीं। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और उनके परिजन दहेज की मांग करने लगे। युवती का कहना है कि मेरे पिता ने कर्ज लेकर पति को बाइक और तीन लाख रुपये का दहेज का सामान भी दे दिया। बावजूद इसके ससुरालियों का व्यवहार नहीं बदला। पति ने फिर से पांच लाख रुपये का प्लॉट रामपुर में खरीदकर देने के लिए युवती के मायके वालों पर दबाव बनाया। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया। नौ जनवरी को इस मामले की शिकायत हजरत नगर गढ़ी थाने में की गई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने हजरत नगर गढ़ी थाना प्रभारी को केस दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें