कुंदरकी। कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामपुर मेंगन की पंचायत भवन पर चौपाल की आयोजन किया गया जिसमें खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह ने सबसे पहले ग्रामीणों को पहले सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद जब बीडीओ ने समस्याएं जानी तो कुछ लोगों ने किसान सम्मान नहीं मिलने, एक महिला की पीएम आवास देने और पेंशन नहीं आने की समस्याएं बताई। बीडीओ ने समाधान का भरोसा दिलाया है। संवाद