फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में हनी ट्रैप: किसान को फोन कर मांगे पांच लाख, कहा- भतीजे का अश्लील वीडियो कर रहे वायरल

Mon, 05 Feb 2024 03:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बरेली के एक किसान से पांच लाख की रंगदारी मांगी गई है। फोन करने वालों ने पैसे नहीं मिलने पर भतीजे का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के एक किसान से फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। किसान का आरोप है कि आरोपी उसके भतीजे की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। मझोला थाने में किसान की तहरीर पर दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बरेली जनपद के सिरौली निवासी शाहबुद्दीन ने खुशहालपुर च्वाइस बैंक्वेट हॉल के पास रहने वाले संजय, मझोला के नजराना निवासी कुलवंत सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज कराया है।

जिसमें शाहबुद्दीन ने बताया कि दो फरवरी को उसके मोबाइल पर भतीजे यासर के मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि एक महिला के साथ यासर और रितिक का अश्लील वीडियो उनके पास है। यासर और रितिक हमने पकड़ रखे हैं।
विज्ञापन


हमें पांच लाख रुपये दे दो नहीं दो दोनों को मार देंगे और वीडियो भी वायरल कर देंगे। शाहबुद्दीन ने बताया कि यासर और रितिक ने आरोपियों के चंगुल से निकल कर उन्हें बताया कि कुलवंत और संजय ने अपने दोनों अन्य साथियों के साथ उन्हें बंधक बना लिया था।
विज्ञापन


यासर ने बताया कि वह आरोपी को पहले से जानता है। मझोला थाना प्रभारी संजय पांचल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें