फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नई सड़क इलाके में जलभराव की समस्या दूर करने की मांग

Fri, 09 Jan 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने बृहस्पतिवार दोपहर नगर के नई सड़क और पैंठ बाजार इलाके में व्यापारियों की समस्याएं जानीं। सड़क पर जलभराव की समस्या सामने आने पर सपा विधायक ने व्यापारियों के सामने ही नगरपालिका के जेई को मौके पर बुलाकर जानकारी ली और समस्या का स्थायी समाधान करने को कहा।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष केके गुप्ता ने अपने प्रतिष्ठान पर सपा विधायक को बुलाकर बारिश के दिनों में नई सड़क इलाके में होनी वाली समस्या प्रमुखता से बताई। व्यापारी नेता ने कहा के बारिश का पानी सड़क पर भरने के अलावा दुकानों में घुस जाने से व्यापार और सामान्य जनजीवन प्रभावित होता है।
व्यापारियों ने सपा विधायक के सामने सुझाव रखा कि हाईवे के किनारे नगरपालिका परिषद द्वारा गहरा करके जो नया नाला बनवाया गया है उसी पालिका के नाले में नई सड़क इलाके के नाले को जोड़ दिया जाए।
विज्ञापन

सपा विधायक ने व्यापारियों के सुझाव के अनुसार भी एस्टीमेट बनाकर आगे की कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया। मौके पर राहुल शर्मा, हाजी हबीब, अनुज गुप्ता, अनूप गुप्ता, विक्की शर्मा, भूपेंद्र यादव, चिराग अग्रवाल, आरिफ अंसारी, तारिक उस्मान, अजय राठी, घनश्याम गुप्ता,राजेश प्रजापति, शिवेंद्र गुप्ता, राजवीर सिंह, पिंटू शर्मा आदि रहे।
उधर, पश्चिमी व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में अनेक व्यापारी नगरपालिका परिषद कार्यालय भी पहुंचे। नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह से मिलकर नई सड़क इलाके में जलभराव की होने वाली समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

ईओ ने पालिकाध्यक्ष और पालिका सभासदों से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें