फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हटाए गए नामों की सूची बूथ स्तर पर देने की मांग

Wed, 03 Dec 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एसआईआर में राजनीतिक दलों के सहयोग के लिए मंगलवार को एसडीएम ने उनके क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में राजनीतिक दलों को एसडीएम ने बताया कि अब तक 100 बूथों पर 100 प्रतिशत एसआईआर का काम पूरा हो चुका है। इन मतदाताओं के फॉर्म चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड हो गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि जिन बीएलओ का कार्य धीमा चल रहा है, वहां पर लेखपाल उनके सहयोग के लिए लगाए गए हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसडीएम से कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, उनकी सूची उन्हें बूथ स्तर पर उनके बीएलए को उपलब्ध कराई जाए। इस पर एसडीएम ने कहा कि 11 दिसंबर को प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। एसआईआर में 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक दावे और आपत्ति की प्रक्रिया होगी। 16 दिसंबर से 7 फरवरी तक दावे, आपत्ति का निस्तारण होगा। फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। मौके पर कांग्रेस के जिला महामंत्री संजीव सिंघल, सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नवीन कुमार यादव, भाजपा के संजीव चौहान टिल्लू और डॉ ओमपाल सिंह सैनी, बसपा के डॉ रामपाल सिंह गौतम आदि मौजूद रहे। फोटो 5 ठाकुरद्वारा एसडीएम कार्यालय में एसआईआर की बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें