फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भोजपुर में जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग

Tue, 28 Apr 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर। नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर में जलापूर्ति व्यवस्था की मांग करते हुए आज आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नगर में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में नगर में जलापूर्ति का कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए मांग की गई है कि प्रतिदिन सुबह दो घंटे, दोपहर दो घंटे तथा शाम को भी दो घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए जिससे सभी क्षेत्रों में समान रूप से पानी उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही नगर में खराब नलकूपों की स्थिति पर भी रोष जताया गया । ज्ञापन में कहा गया कि कई स्थानों पर नलकूप खराब पड़े हैं तथा उनके फिल्टर जाम हो चुके हैं, जिनकी तत्काल सफाई एवं मरम्मत कराकर उन्हें चालू कराया जाए।
मुख्य बाजार क्षेत्र में भी जगह-जगह नलकूप लगवाने की मांग की गई है, जिससे व्यापारियों एवं आम लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि वार्ड संख्या एक, जाटव मोहल्ला स्थित हैंडपंप से गंदा पानी निकल रहा है, जिसमें रेत आ रही है। इस समस्या के समाधान के लिए हैंडपंप की जांच कर आवश्यक सुधार कार्य करने की मांग की गई। इसके अलावा नगर के श्मशान घाट पर स्ट्रीट लाइट एवं बैठने की समुचित व्यवस्था कराने की भी अपील की गई। आखिर में अधिशासी अधिकारी से अनुरोध किया गया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए, जिससे नगरवासियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने एक स्वर में जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें