छजलैट थाना क्षेत्र के कूड़ा मीरपुर गांव निवासी प्रेमराज सिंह ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है। प्रेम राज ने बताया कि उसकीर पत्नी प्रवेश देवी के पेट में पथरी थी।
25 सितंबर 2023 को प्रवेश देवी को सिविल लाइंस स्थित नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया। यहां बीस हजार रुपये जमा कराने के बाद नर्सिंग होम संचालक ने पांच डॉक्टरों के साथ प्रवेश देवी का ऑपरेशन किया। आरोप है कि लापरवाही से ऑपरेशन किए जाने के कारण प्रवेश देवी के पेट में गैस बन गई और पेट फूल गया। जिससे प्रवेश की मौत हो गई थी। एसएसपी हेमराज मीना ने इस मामले में थाना प्रभारी को जांच कर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।