फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मिशन अस्पताल के 34 ऑपरेशन फर्जी, बड़े घोटाले की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पाकबड़ा स्थित मिशन अस्पताल द्वारा आयुष्मान में किए गए घोटाले की जांच चल रही है। इसमें 367 फाइलों की जांच की जा रही है, जिनमें से अब तक 34 ऑपरेशन के केस फर्जी पाए गए हैं। इनमें अस्पताल संचालक डॉ. अब्दुल माजिद ने मरीजों के सर्जरी के समय के फर्जी फोटो व अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लगाकर सरकार से भुगतान मांगा है।
प्रदेश स्तर पर आयुष्मान की जिम्मेदारी संभालने वाली संस्था सांची ने फर्जीवाड़ा पकड़ा तो जांच शुरू हुई। अब सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह सभी 367 फाइलों की जांच करा रहे हैं। इनके अलावा 202 केस ऐसे हैं, जिनमें अस्पताल को 65 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। इन मामलों की भी जांच की जाएगी। यदि फर्जीवाड़ा पाया गया तो पांच गुना धनराशि वसूल की जा सकती है। अब तक की जांच में ऑपरेशन फर्जी पाए गए हैं, जांच टीम को आशंका है कि बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा हो सकता है। इसलिए टीम फाइलों में दिए गए मरीजों का उनके घर जाकर सत्यापन कर रही है। मरीजों से पूछा जा रहा है कि आपकी सर्जरी हुई या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन में कई मरीजों ने अस्पताल की पोल खोल दी है। कुछ दिन पहले ही ऐसे मामले में खुशहालपुर विवेक विहार स्थित डॉ. बरुआ हेल्थ सेंटर पर कार्रवाई हुई है। माना जा रहा है कि पाकबड़ा स्थित मिशन अस्पताल का भी पंजीकरण निरस्त कर एफआईआर कराई जा सकती है। प्रदेश स्तर से अस्पताल की आयुष्मान सेवाएं निलंबित हैं। जांच पूरी होने के बाद अस्पताल को पैनल से हटा दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जांच जारी है। फर्जीवाड़ा सामने आया है, जांच पूरी होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें