फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा विस सीट से भाजपा उम्मीदवार को ही चुनाव लड़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भाजपा नगर मंडल की आत्मनिर्भर बैठक शनिवार को गांव रामूवाला गनेश स्थित पंचायत भवन में हुई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में ठाकुरद्वारा सीट से भाजपा उम्मीदवार को हो लड़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन

एनडीए गठबंधन के घटक रालोद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी के चलते भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता बेचैन हैं। कुछ कार्यकर्ताओं ने यह मामला बैठक में भी मुख्य अतिथि पार्टी की जिला मंत्री कशिश चौहान के समक्ष उठाया। कशिश चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव दिसंबर 2026 में भी हो सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उसे कार्यकर्ताओं से जोरशोर से मनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि ने और संचालन दिनेश कुमार प्रजापति ने किया। इस अवसर पर बैठक में पार्टी के जिला महामंत्री डॉ ओमपाल सिंह सैनी, आशुतोष अग्रवाल, जितेंद्र सिंह चौहान, डॉ आफताब हाशमी, मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, रूपेश रानी चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें