फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चिकित्सा बिलों के भुगतान में ऑफलाइन व्यवस्था लागू रखने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुरादाबाद। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मंगलवार को दांग प्राइमरी स्कूल स्थित पेंशनर भवन में जनपद स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के भुगतान के लिए एक अक्तूबर से ऑनलाइन प्रक्रिया अनिवार्य किए जाने पर चर्चा हुई। सदस्यों ने ऑनलाइन प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराते हुए पहले की तरह ऑफलाइन व्यवस्था भी जारी रखने की मांग की। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल संयोजक सुनील कुमार शर्मा ने की। बैठक में पीएस गिल जिला संयोजक, सर्वेश शर्मा, मो. नईम सिद्दीकी, कुंवर बहादुर सिंह, शरद कपूर, रईस अहमद, राजेंद्र कुमार शर्मा, राजेंद्र मोहन शर्मा, वीरेंद्र मोहन शर्मा, धर्मेंद्र कुमार अरोरा, सतीश चंद्र भटनागर आदि मौजूद रहे। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें