फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अवैध कट बंद होने और अस्पताल की उखड़ी सड़क बनवाने की मांग

Sat, 27 Dec 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलारी। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नगर में डिवाईडर पर बने अवैध कट बंद होने और सरकारी अस्पताल की उखड़ी हुई सड़क शीघ्र बनवाने की मांग उठाई गई।
नगर में सरकारी अस्पताल के निकट कैंप कार्यालय पर शुक्रवार दोपहर बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बिलारी नगर इकाई की बैठक बुलाई गई। बैठक में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि बिलारी नगर में महाराणा प्रताप चौक से लेकर चौधरी चरण सिंह पार्क तक शाहबाद रोड पर तथा नगर में गांधी पार्क से लेकर रेलवे ओवरब्रिज तक स्टेशन रोड पर जो डिवाईडर बना हुआ है इस डिवाईडर में अनेक स्थानों पर अवैध कट हैं। इन अवैध कट को पैदल राहगीरों द्वारा अक्सर पार करते समय सड़क हादसे हो रहे हैं। जनहित में दोनों सड़कों के डिवाइडर में बने अवैध कट शीघ्र बंद कराए जाने जरूरी हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि शाहबाद रोड से बिलारी नगर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर राजकीय महिला अस्पताल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शुमाली कब्रिस्तान, जूनियर हाईस्कूल आदि आते हैं। यह सड़क काफी समय से उखड़ी हु़ई पड़ी है और बजरी के टुकड़े निकले हुए पड़े हैं। इस टूटी सड़क से गुजरते समय अक्सर हादसे हो रहे हैं। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष और ईओ से मांग की गई कि अस्पताल रोड की उखड़ी सड़क शीघ्र बनवाई जाए। बैठक की अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन और संचालन शिवओम गुप्ता ने किया। बैठक में सुरेंद्र कुमार चुग, सुधीर अग्रवाल, प्रदीप सिंघल, नितिन डुडेजा, रनवीर सिंह, दुष्यंत चौहान, राकेश सिंघल, हाजी इकरार हुसैन, विनीता रस्तौगी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


फोटो परिचय-07,08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें