फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीलिंग की जमीन पर कॉलेज व अस्पताल बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीतल ब्रास आर्टिजन सोसाइटी के अध्यक्ष सैयद गानिम मियां ने भदौरा करूला क्षेत्र में सीलिंग भूमि पर पूर्व में प्रस्तावित कामगारों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएम को लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र आर्टिजन बहुल और आर्थिक रूप से कमजोर है। वर्ष 2015 में तत्कालीन डीएम से भी उक्त क्षेत्र व लाइनपार में गरीब व कमजोर श्रमिकों के लिए कम्यूनिटी केंद्र, शिक्षा के लिए कॉलेज व स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की मांग की थी।
उनका कहना है कि उस दौरान प्रशासन ने अवगत कराया था कि शासन स्तर से उसकी सहमति मिल गई है। पत्र में सीलिंग की कब्जे में ली गई भूमि पर कम्यूनिटी सेंटर, इंटर कॉलेज व सौ बेड का स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मांग की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें