फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गंदे पानी की निकासी की समस्या के समाधान की मांग उठाई

Sat, 03 Jan 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के वार्ड 18 बहेड़ावाला के नागरिकों और महिलाओं ने शुक्रवार को गंदे पानी की समस्या और उसकी निकासी की मांग को लेकर मोहल्ले में प्रदर्शन किया। नगर पालिका पर समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि उनकी कॉलोनी में गंदे पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे पानी उनके घरों के आसपास भरा रहता है। इस संबंध में उन्होंने नगर पालिका में जाकर और वार्ड सभासद से भी इसकी शिकायत की लेकिन इसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। वे लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं।
इसके अलावा कॉलोनी में सड़क नहीं है। कॉलोनी अंधेरे में डूबी रहती है। उन्हें मूलभूत सुविधाओं को भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बे नगर पालिका कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। वार्ड सभासद माेहम्मद आसिफ सैफी का कहना है कि उन्होंने दिसंबर माह में समाधान दिवस में नागरिकों की समस्या को उठाया था। मुख्यमंत्री पोर्टल, एसडीएम को भी इस संबंध में ज्ञापन देकर अवगत कराया।
विज्ञापन

अवैध प्लाॅटिंग कर बनाई गई है काॅलोनी : सैफी
नगर पालिका के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी कहते हैं कि वार्ड 18 की इस कॉलोनी को अवैध रूप से प्लाॅटिंग कर बनाया गया है। इसकी अनुमती भी नगर पालिका से नहीं ली गई है। इस कॉलोनी में प्लाॅटिंग करने वाले प्रॉपर्टी डीलर को नोटिस जारी कर उससे वहां पर नागरिकों को सड़क, नाली आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहेंगे। प्रदर्शन में रिजवान, अकील, सलीम, शेर अली, शबाना शबनम, अनीशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 4 ठाकुरद्वारा नगर के वार्ड 18 में गंदे पानी की निकासी की मांग करते नागरिक। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें