फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: समाधान दिवस में अवैध कब्जे हटाने की मांग उठाई

Sun, 08 Mar 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार सुबह संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विभागों की कुल 57 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से सर्वाधिक 27 शिकायतें अकेले राजस्व विभाग की आईं।
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग की 15, विकास विभाग की दस और पुलिस विभाग की पांच शिकायतें आईं। राजस्व विभाग की 27 में से केवल दो शिकायतें हीं मौके पर निस्तारित हो पाईं। शेष सभी विभागों के शिकायत की जिम्मेदारी संबंधित विभागाध्यक्षों को सौंपी गईं। शनिवार के इस समाधान दिवस में जिला मुख्यालय से किसी विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं आया। एसडीएम विनय कुमार सिंह, तहसीलदार अंकित गिरि और बीडीओ नरेशपाल सिंह ने जनता की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में ग्राम ललवारा से आए ग्रामीणों ने सार्वजनिक चकरोड संख्या 479 पर दबंगों द्वारा किया गया कब्जा हटवाने की मांग उठाई। डांडा दम्बूनगला गांव निवासी रोहतास सिंह ने चकरोड मार्ग गाटा संख्या 916 और सार्वजनिक नाली गाटा संख्या 914 पर किया गया अवैध कब्जा हटवाने की मांग उठाई। एसडीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिवस में आने वाली शिकायतों की नामित अधिकारियों द्वारा मौके पर निष्पक्षता और शीघ्रता के साथ जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें