फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गांव राघूवाला से हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ग्राम पंचायत राघूवाला और रामनगर खागूबाला में शुक्रवार को चौपाल लगाई गई। इसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की जनहित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनसे पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गांव राघूवाला पहुंचे एडीओ आईएसबी नेम सिंह और सहकारिता रामाशीष प्रजापति ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने गांव में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया था। इसके अलावा ग्रामीणों ने गांव के नाले की सफाई और सार्वजनिक खुले कुएं पर जाल लगवाने पर जोर दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
वहीं, रामनगर खागूबाला में बीडीओ उमाकांत मुद्गल और एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। दो ग्रामीणों ने शौचालय के निर्माण और एक ग्रामीण ने किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत की। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को समाधान के लिए संबंधित विभाग को भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें