ठाकुरद्वारा। नगर में तिकोनिया पर स्थित सार्वजनिक शौचालय करीब 10 साल से बंद पड़ा है। यहां पर शौचालय न होने से आने जाने वाले लोगों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता ने डीएम को ज्ञापन भेजा है।ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि तिकोनिया पर बस स्टैंड और अन्य गतिविधियां हैं जिससे सैकड़ों की संख्या में लोग रोजाना यहां रुकते हैं और इधर-उधर जाते हैं लेकिन यहां पर शौचालय की व्यवस्था नहीं है। संवाद