फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छुट्टा पशुओं को पकड़वाने में तेजी और विद्युत कटौती में सुधार की मांग

Tue, 23 Dec 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक के अहमदाबाद कसौरा गांव में राजेश यादव के आवास पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में छुट्टा गोवंशीय पशु पकड़वाने और अघोषित बिजली कटौती में सुधार होने की मांग प्रमुखता से की गई।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के जंगल में बड़ी संख्या में घूम रहे छुट्टा गोवंशीय पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी गोवंशीय पशु नहीं पकड़वाए गए हैं। वक्ताओं ने कहा कि जरगांव विद्युत उपकेंद्र के फीडरों से जुड़े ग्रामों में निर्धारित शेड्यूल में विद्युत आपूर्ति में प्रतिदिन अघोषित कटौती की जा रही है। रात में ग्रामीणों को ठंड के मौसम में रोशनी की जरूरत है लेकिन रात में अक्सर बिजली गुल हो जाती है। रात में अंधेरा रहने से चोरों के आने का भय बना रहता है।
वक्ताओं ने अहमदाबाद कसौरा गांव के कई मोहल्लों में नाली और सड़क न बनी होने की समस्या भी बताई। तय हुआ कि जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जल्दी एसडीएम और बीडीओ को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में अनेक ग्रामीणों को भाकियू अराजनैतिक का सदस्य बनाया गया और गांव गांव संगठन की मजबूती जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष सतीश चौधरी व संचालन तहसील अध्यक्ष विक्की चौधरी ने किया। मौके पर राजपाल सिंह, उदयपाल सिंह, सूरज सिंह, खिलेंद्र सिंह, गंभीर सिंह, अंकुर चौधरी, मनवीर यादव, राजवीर यादव व राजेश यादव, बदन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें