डिलारी। रविवार को डिलारी थाने पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने जॉनी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान परिजनों की थाना प्रभारी से नोकझोंक हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा ने एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेने और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
बुढ़नपुर निवासी जॉनी 16 अगस्त को लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी 17 अगस्त को दर्ज हुई। 18 अगस्त को राम वाला गणेश के जंगल में मिले शव की शिनाख्त 22 अगस्त को जॉनी के रूप में हुई। मृतक के भाई ललित कुमार ने शाहनवाज को हत्या का आरोपी नामजद किया है। ललित के अनुसार, जॉनी ने शाहनवाज को रुपये उधार दिए थे और 16 अगस्त को वह रुपये लौटाने के लिए मिला था।थाना प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी कर रहे है। धरना प्रदर्शन करने में लाला बाबू, मुकेश विकट , जगदीश नेताजी , राजकुमार सिंह, प्रभुदयाल, अजय भारती , सतीश कुमार पारछे, आदि मोजूद रहे।