ठाकुरद्वारा। शुक्रवार को ग्राम पंचायत राजूपुर कला और दुल्हापुर पट्टी जाट में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
बीडीओ चैतन्य कुमार पाठक और एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी। उनसे पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। ग्राम पंचायत राजूपुर कला में आयोजित चौपाल में पहुंचे बीडीओ चैतन्य कुमार पाठक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
ग्रामीणों ने इस दौरान गांव के नाले म के बरसात में ओवरफ्लो होने और उसके पानी की निकासी के लिए तालाब से जा रही है बंद गोल को खुलवाने की मांग की। इस पर बीडीओ ग्राम प्रधान से बंद गूल के बारे में रिपोर्ट मांगी और उस पर कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग को लिखने का आश्वासन दिया है। वहीं इस गांव में स्थित दूसरे तालाब की सफाई के भी निर्देश दिए। सीसी टाइल्स की क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण की मांग भी की गई। ग्राम पंचायत दुल्हापुर पट्टी जाट में पहुंचे एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह के समक्ष ग्रामीणों ने गणेश के घर से सलाम के घर तक और जयपाल सिंह के घर से राम सिंह के घर तक सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की। अनुसूचित जाति की आबादी में क्रॉसिंग पर जाल डलवाने और नाली निर्माण की मांग की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत गांव पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने का मामला भी प्रमुखता से उठाया। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग की। एडीओ पंचायत ने उनकी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया।