फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सिंगल विंडो सिस्टम, हाउस टैक्स से राहत और ईएसआई अस्पताल की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। परंपरा फेस-2 स्थित उद्योगपति राजीव गोयल के आवास पर लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। निर्यातकों ने डिप्टी सीएम का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इसके बाद निर्यातकों ने अपनी समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

निर्यातकों ने कहा कि जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाए। नगर निगम क्षेत्र में स्थापित एमएसएमई इकाइयों पर गृहकर तीन गुना से घटाकर एक गुना किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम का जल कनेक्शन न लेने वाली औद्योगिक इकाइयों से जल कर समाप्त करने की भी मांग की।
निर्यातकों ने पीपीपी मॉडल पर स्किल डेवलेपमेंट सेंटर स्थापित करने, प्रदूषण विभाग द्वारा पानी की लैब टेस्टिंग की सुविधा लखनऊ के बजाय मुरादाबाद में शुरू कराने, शहर के कुछ औद्योगिक क्षेत्रों को आर-2 श्रेणी से हटाकर औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई। निर्यातकों ने कहा कि दिल्ली रोड, रामपुर रोड और कांठ रोड पर तीन नए फायर स्टेशन स्थापित किए जाएं।
विज्ञापन

निर्यातकों ने ईएसआई अस्पताल की स्थापना कराने की भी मांग रखी, ताकि हजारों कर्मचारियों को इलाज के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री अमित अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, हेमंत जुनेजा, अतुल भूटानी, रचित अग्रवाल, अमित कपूर, हिमांशु बंसल आदि मौजूद रहे।
फोटो
अमेरिकी टैरिफ और वैश्विक तनाव से परेशान निर्यातक, मांगी आर्थिक राहत

मुरादाबाद। सर्किट हाउस में रविवार को एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम से मुलाकात की। निर्यातकों ने उद्योग की समस्याओं से अवगत कराया। महासचिव विशाल अग्रवाल ने बताया कि मुरादाबाद का निर्यात शहर और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जो करीब पांच से छह लाख लोगों को रोजगार देता है। मौजूदा समय में उद्योग गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्ष और युद्ध जैसे हालात का सीधा असर निर्यात कारोबार पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि विभिन्न योजनाओं के तहत लंबित सब्सिडी का जल्द भुगतान किया जाए। फैक्ट्रियों में फायर सेफ्टी और प्रदूषण नियंत्रण संबंधी अनुपालन के लिए विशेष सहायता दिया जाए। निर्यात इकाइयों पर लगने वाले हाउस टैक्स और वाटर टैक्स में राहत देने के साथ सोलर पैनल स्थापना पर विशेष सब्सिडी उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर चेयरमैन अनूप शंखधार, कोषाध्यक्ष रजत सिंघल, उपाध्यक्ष नदीम खान, उपसचिव नबील अहमद, ऋषभ सिंघल और मजहर नूर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
00
फोटो
व्यापारियों डिप्टी सीएम का किया सम्मान
मुरादाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम से मुलाकात की। व्यापारियों ने डिप्टी सीएम को पटका पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी ने कहा कि व्यापारियों का समर्थन भाजपा के साथ मजबूती से बना हुआ है। महामंत्री विपिन गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। व्यापारी समाज की ओर से संगठन की एकजुटता और सरकार के प्रति समर्थन का संदेश दिया गया। इस मौके पर अमित गुप्ता, सर्राफा व्यवसायी शिवम गुप्ता, संजय शर्मा, प्रियम गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें