फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नैनीताल घूमने गया कंप्यूटर आपरेटर का परिवार, चोरों ने लाखों का माल किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के गंगानगर कॉलोनी स्थित हाईडिल कार्यालय में तैनात कंप्यूटर आपरेटर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। कंप्यूटर आपरेटर का परिवार नैनीताल घूमने के लिए गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कटघर क्षेत्र के गंगानगर काॅलोनी में कंप्यूटर आपरेटर शिवा शर्मा पुत्र प्रहलाद शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को कंप्यूटर आपरेटर पत्नी प्रतीक्षा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नैनीताल घूमने गए थे। रविवार की सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। चोरी की सूचना मिलते ही शिवा शर्मा परिवार के साथ घर लौट आए। यहां देखने पर पता चला कि चोरों ने कमरों में रखी आलमारी के ताले तोड़कर लॉकर में रखी नकदी और जेवर चुरा ले गए। पीड़ित ने बताया कि तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई है। उसकी पत्नी के जेवरात के साथ उसकी मां के जेवरात और डेढ़ लाख नकदी चोरों ने समेट लिया है। उनकी मां के निधन के बाद जेवरात आलमारी में रखे थे। जेवर के साथ चोर लगभग 12 लाख का माल चुरा कर ले गए हैं। कंप्यूटर आपरेटर ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। कटघर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट उठाया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। पीड़ित शिवा ने आला अधिकारियों से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने 46 हजार रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की है।

दरवाजों पर खरोंच के निशान
घर के दरवाजों और आलमारी के लॉकर को देखने पर पुलिस को प्रतीत हुआ कि चोरों ने काफी मुश्किल से घटना को अंजाम दिया है। दरवाजों पर लॉक के ऊपर एक फुट तक खरोंच के निशान मौजूद हैं। रात में चोरों ने घटना को अंजाम दिया, लेकिन पड़ोसियों को पता नहीं चल सका। पड़ोसियों का कहना था कि ठंड के चलते उनकी नींद नहीं टूटी। सुबह दरवाजा देखकर घटना के बारे में पता चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें