फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क हादसे में दिल्ली के इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हाईवे पर पाकबड़ा में विल्सोनिया कॉलेज के पार शनिवार देर रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दिल्ली निवासी प्राइवेट कंपनी के इंजीनियर सुलेमान (31) की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी थानाक्षेत्र के सरोजनी नायडू गली नंबर एक निवासी सुलेमान (31) शहर के एक बिल्डर के अधीन लैंड इंजीनियर के पद पर काम करता था। वर्तमान में बिल्डर का जीरो प्वाइंट पाकबड़ा के पास काम चल रहा है। शनिवार की रात सुलेमान अपने साथी विवेक के साथ बाइक पर पीछे बैठकर सामान लेने के लिए जा रहा था। विल्सोनिया कॉलेज के पास उसकी बाइक की टक्कर एक अन्य बाइक से हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में पीछे बैठे इंजीनियर सुलेमान और बाइक चला रहे विवेक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए पाकबड़ा स्थित टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की देर रात उपचार के दौरान सुलेमान ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुलेमान के बड़े भाई इमरान और परिवार के अन्य लोग मुरादाबाद पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजन शव लेकर दिल्ली चले गए। इस बारे में थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि रात में दो बाइक की टक्कर के चलते इंजीनियर की मौत हुई है। इस मामले में गमगीन परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। लिखित शिकायत के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें