एक माह का ब्योरा जुटाया जा रहा
पिछले एक माह में इनकी ट्रैवल हिस्ट्री और मोबाइल कॉल डिटेल के अलावा इनके संपर्क में रहने वालों का पुलिस और एजेंसियां ब्योरा जुटा रही है। डॉक्टरों के अलावा ऐसे भी देखा जा रहा है कि पिछले कुछ समय में बार-बार दिल्ली, फरीदाबाद और जम्मू कश्मीर की तैयारी किन-किन लोगों ने की है।
मुरादाबाद में मझोला, पाकबड़ा और सिविल लाइंस क्षेत्र में डॉक्टरों की संख्या 20 से ज्यादा बताई जा रही है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि हर संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।