फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मरम्मत के 15 दिन बाद सड़क में फिर बने गहरे गड्ढे

Tue, 18 Aug 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा से स्योहारा, बिजनौर, हरिद्वार और दिल्ली जाने वाली सड़क की हालत बेहद खस्ता है। 15 दिन पहले सड़क की पीडब्ल्यूडी ने कांवड़ मार्ग होने के कारण मरम्मत करवाई थी। जिसमें अब फिर से गहरे गड्ढे हो गए हैं। थोड़ी सी बारिश होने पर सड़क की स्थिति तालाब जैसी हो जाती है। इस सड़क में गहरे गड्ढे ठाकुरद्वारा नगर से सुरजननगर, बिजनौर बॉर्डर तक हैं। रतूपुरा चौराहा से यह सड़क कांठ, अमरोहा होकर दिल्ली मार्ग से भी जुड़ती है। इस सड़क की हालत नगर में कदीर तिराहा, कमालपुरी चौराहा, बाबू रामपाल द्वार, रतूपुरा चौराहा, गांव रामनगर खागूबाला, शरीफ नगर सहित सुरजननगर तक खस्ता हालत में है। पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन टिकैत, ठाकुर कमल सिंह एडवोकेट सहित कई संगठनों ने यह मामला समाधान दिवस और अधिकारियों के समक्ष उठाया। यह सड़क कांवड़ मार्ग भी घोषित है। बार-बार मांग पर डीएम के आदेश पर इस सड़क के गढ़ी की मरम्मत करीब 15 दिन पूर्व कराई गई थी लेकिन सड़क कुछ दिनों बाद ही फिर से गहरे गड्ढों में में बदल गई है। इस सड़क पर अभी भी कांवड़ यात्रा चल रही है इससे इस मार्ग से गुजरने वाले शिव भक्तों को भी परेशानी हो रही है। वहीं इस मार्ग पर वाहन चलाने में भी चालकों को परेशानी हो रही है। पीडब्ल्यूडी के जेई योगेश कुमार का कहना है कि बारिश के कारण मरम्मत की गई सड़क खराब हुई है। उनका कहना है कि सड़क के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। उधर भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय प्रताप सिंह का कहना है कि स्योहारा मार्ग की सड़क के 10 मीटर चौड़ीकरण का प्रस्ताव विचाराधीन है। उनका कहना है कि सड़क के बारे में उनकी डीएम से वार्ता हुई है इस पर डीएम ने बरसात के बाद पूरी सड़क पर पेंचवर्क काल कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें