फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग पर बने गहरे गड्ढे, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग करीब तीन वर्ष से खराब है। यह सड़क 10 मीटर चौड़ा होना भी प्रस्तावित है। सड़क की जल्द मरम्मत न होने से बारिश में गड्ढों में पानी भरने से यातायात बाधित हो सकता है। इस सड़क की करीब एक वर्ष पूर्व मरम्मत की गई थी लेकिन कुछ दिन बाद ही सड़क में फिर गहरे गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोगों को कहना है कि उन्होंने सड़क की मरम्मत की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा नगर, रामनगर खागूबाला, शरीफनगर सहित कई जगहों पर सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। ऐसी स्थिति में वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। विभिन्न संगठन समाधान दिवस में इस समस्या को कई बार उठा चुके हैं। करीब आठ माह पूर्व प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री ठाकुरद्वारा आए थे। तब उन्होंने इस सड़क को 10 मीटर चौड़ा करने की घोषणा की थी। विभाग के अधिकारियों को इसका प्रस्ताव भेजने को कहा था लेकिन अभी तक न तो सड़क की हालत सुधरी है और न ही सड़क चौड़ी हुई है।
शरीफ नगर निवासी ठाकुर कमल सिंह एडवोकेट ने बताया कि उन्होंने 20 जून को संपूर्ण समाधान दिवस में सुरजननगर मार्ग की खस्ता हालत सड़क की शिकायत की थी। इस पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को कार्रवाई के आदेश दिए थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद उनके पास पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता का फोन आया था तब उन्होंने उन्हें बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा ने बताया कि कई बार यूनियन की ओर से इस बारे में समाधान दिवस में इस समस्या को उठाया गया है लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को समाधान दिवस में सुरजननगर मार्ग की समस्या को फिर उठाएंगे। जरूरत पड़ने पर धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
ठाकुरद्वारा भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता का कहना है कि उनके द्वारा यह समस्या कई बार शासन प्रशासन के समक्ष उठाई गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
पीडब्ल्यूडी के जेई दौलत सिंह का कहना है कि सुरजननगर मार्ग के निर्माण और मरम्मत का प्रस्ताव शासन को कई बार भेजा जा चुका है। शासन से मंजूरी मिलने पर ही इस मार्ग की मरम्मत या निर्माण होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें