फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्नातक में दाखिले के लिए कम हुआ रुझान, कई कॉलेजों में आधी सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विवि से संबद्ध जिले के प्रमुख कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश को लेकर छात्रों का रुझान काफी कम दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है कि पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के बावजूद अभी तक कई कॉलेजों में आधी सीटों पर भी आवेदन नहीं आए हैं। कई कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

दयानंद आर्य कन्या पीजी कॉलेज की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां पर बीए पाठ्यक्रम में कुल सीटों के मुकाबले करीब 85 प्रतिशत सीटों पर अब तक पंजीकरण नहीं हो सके हैं। इसी तरह महाराजा हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में भी बीए की 400 सीटों में केवल 65 आवेदन आए हैं। एमएच पीजी कॉलेज में कुल सीटों के मुकाबले लगभग 85 प्रतिशत सीटें अब तक खाली हैं। हिंदू पीजी कॉलेज में बीएससी पीसीएम पाठ्यक्रम में 960 सीटों के मुकाबले सिर्फ 232 आवेदन पहुंचे हैं, बीकॉम में 960 सीटों पर 649 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
इसके अलावा केजीके कॉलेज में भी पंजीकरण कराने को लेकर छात्रों में कोई खास उत्साह नहीं है। बीए में 700, बीएससी पीसीएम में 70 और बीएसी बायो में 50 सीटों पर पंजीकरण हुआ है। यदि यही स्थिति बनी रही तो कई कॉलेजों में सीटें खाली रहने की आशंका है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन छात्रों की संख्या में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इन कॉलेजों सीटें खाली
केजीके पीजी कॉलेज-
पाठ्यक्रम-सीटें-पंजीकरण
बीए-1220-700
बीएससी पीसीएम-640-75
बीएससी बायोलॉजी-160-50
00
दयानंद आर्य कन्या पीजी कॉलेज
पाठ्यक्रम-सीटें-पंजीकरण
-बीए-960-135
-बीएससी बायो-160-33
00
हिंदू पीजी कॉलेज

पाठ्यक्रम-सीटें-पंजीकरण

-बीए-1440-1132

-बीएससी पीसीएम-960-232

-बीएससी बायोलॉजी-560-507

-बीकॉम-960-649
00
महाराजा हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज
पाठ्यक्रम-सीटें-पंजीकरण
-बीए-400-65
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें