फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अजमतनगर ज्योंडेरा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना सोनकपुर के अजमतनगर ज्योंडेरा गांव में बुधवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता का शव उसके घर में बरामदे की छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सोनकपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सोनकपुर के उमरारा गांव निवासी विवाहिता की शादी फरवरी माह में अजमत नगर ज्योंडेरा गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। बुधवार दोपहर विवाहिता का पति अपने काम पर गया था। उसकी सास किसी रिश्तेदारी में गई हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर में पड़ोस की एक महिला जब किसी काम से विवाहिता के घर गई तो वह बरामदे की छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली। सूचना पर मोहल्ले वालों की भीड़ इकट्ठी हो गई। उन्होंने महिला को कुंडे से नीचे उतारा। सूचना मिलने पर विवाहिता के मायके वाले भी आ गए।
बुधवार शाम थाना सोनकपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने विवाहिता के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

बिलारी सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सोनकपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मौत का सही कारण जानने के लिए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। सीओ के अनुसार शुरुआती जांच में महिला द्वारा ऐसा कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतका के मायके वाले की ओर से तहरीर मिलने पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें