फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारखाने में पट्टे की चपेट में आया कारीगर, मौत

Wed, 30 Mar 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
death
विज्ञापन
कोतवाली थानाक्षेत्र के मालवीय नगर में मंगलवार दोपहर बर्तन कारखाने में एक कारीगर मशीन के पट्टे की चपेट में आ गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन कारखाना स्वामी और कारीगर के परिजनों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद वह बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव ले गए। 
विज्ञापन



बिलारी के हुसैनी झंडा निवासी अंसार पुत्र छुट्टन गलशहीद के भूड़ा चौराहे पर अपने रिश्तेदार के घर रहता था। वह मालवीय नगर में नील कमल इंडिया एक्सपोर्ट फर्म में नौकरी करता था। मंगलवार दोपहर वह अन्य कर्मचारियों के साथ कारखाने में मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह पट्टे की चपेट में आ गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


साथी कर्मचारी उसे लेकर साईं अस्पताल पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। इंस्पेक्टर कोतवाली धर्मेंद्र यादव ने बताया कि अंसार और कारखाना स्वामी के बीच समझौता हो गया है। अंसार की पत्नी लिखित में दे गई है कि उससे कोई कार्रवाई नहीं करानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें