फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नाम और धर्म छिपाकर दूसरे के प्लाट का सौदा किया, पांच लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अमरोहा के एक व्यक्ति ने अपना असली नाम और धर्म छिपाकर एक दुकानदार से जान पहचान बढ़ा ली। इसके बाद आरोपी ने दूसरे के प्लॉट का 20 लाख रुपये में सौदा तय कर एडवांस में पांच लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी मोबाइल बंद कर भाग गया। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
संभल के जुनावई थाना के अहरौला नौआबाद निवासी यशपाल सिंह ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि कुछ माह से उसकी दुकान पर एक व्यक्ति आता-जाता था। एक दिन उसने अपना एक प्लाॅट बेचने की बात कही। आरोपी ने उसे प्लाॅट दिखाया था। यशपाल को प्लॉट पसंद आ गया और बीस लाख रुपये में सौदा तय हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी युवक कटघर के रामपुर दोराहा क्षेत्र में अपने घर ले गया और पत्नी से भी मिलवाया। 18 मई 2024 को उसने आरोपी को 5 लाख रुपये एडवांस के रूप में दे दिए। इसके बाद 24 मई को जब एग्रीमेंट कराने के लिए पहुंचा तो वह पहले फोन पर जल्द आने की बात कहता रहा, लेकिन नहीं आया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत कटघर थाने की।
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला कि जिस मकान को आरोपी ने अपना बताया था, वह दरोगा अभिषेक कुमार का है और आरोपी वहां किराये पर रहता था। दरोगा को उसने अपना दूसरा नाम बता रखा था। आसपास के लोगों ने बताया कि वह खुद को हिंदू बताकर जमीन का सौदा करता है, जबकि वह अमरोहा जिले के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र का रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने कटघर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें